ट्रक व डंपर की टक्कर में खलासी घायल

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बजरंगबली मोड़ के समीप ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई. जिससे चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. बजरंगबली मोड़ के पास खाली ट्रक (बीआर 01 जीबी/7683) और स्टोन डस्ट ओवरलोडेड डंफर (जेएच 16ए/9193) के बीच रविवार की सुबह टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों गाडी के चालक […]

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बजरंगबली मोड़ के समीप ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई. जिससे चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. बजरंगबली मोड़ के पास खाली ट्रक (बीआर 01 जीबी/7683) और स्टोन डस्ट ओवरलोडेड डंफर (जेएच 16ए/9193) के बीच रविवार की सुबह टक्कर हो गयी.

जिसमें दोनों गाडी के चालक और खलासी बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गये, लेकिन डंपर के खलासी मनेल किस्कू घायल हो गया. चालक जहरू साव ने बताया कि वह खकसा पाकुड़िया से स्टोन डस्ट लेकर एमएस प्लांट सहारा की ओर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे का कारण ट्रक के चालक को झपकी आना बताया जा रहा है. ट्रक पटना से आ रहा था, जो गिट्टी लोड करने शिकारीपाड़ा कर ओर जा रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची ओर दोनों वाहनों को जब्त कर थाने ले आयी. दुर्घटना के बाद मौके पाकर ट्रक का चालक भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >