कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटा झामुमो

दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा 37वें झारखंड दिवस दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है. दो फरवरी को इस बार भी दुमका के गांधी मैदान में ऐतिहासिक भीड़ जुटने का दावा पार्टी के नेता कर रहे हैं. पूरे शहर को पार्टी के झंडे-बैनर और होर्डिंग से पाट दिया गया है. अधिकांश खंभों पर अभिवादन […]

दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा 37वें झारखंड दिवस दिवस को ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है. दो फरवरी को इस बार भी दुमका के गांधी मैदान में ऐतिहासिक भीड़ जुटने का दावा पार्टी के नेता कर रहे हैं. पूरे शहर को पार्टी के झंडे-बैनर और होर्डिंग से पाट दिया गया है. अधिकांश खंभों पर अभिवादन करने वाली मुद्रा में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन की होर्डिंग लगायी गयी है. डीसी चौक से लेकर अन्य तमाम मुख्य स्थानों पर शहीदों व महापुरुषों के नाम पर तोरण द्वार बनवाये जा रहे हैं. रविवार की देर शाम पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन दुमका पहुंच गये हैं. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, विधायक सीता सोरेन तथा छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन भी दुमका में ही कैम्प कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >