12 फरवरी को दिल्ली जायेंगे अराजपत्रित कर्मचारी

दुमका : वेतन में विसंगती सहित विभिन्न मांगों को लेकर ससंद भवन के समक्ष आयोजित धरना में भाग लेने 12 फरवरी को दुमका से अरापत्रित कर्मचारी दिल्ली जायेंगे. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उपस्थित कर्मचारियों ने छठे वेतनमान में राज्य सरकार द्वारा […]

दुमका : वेतन में विसंगती सहित विभिन्न मांगों को लेकर ससंद भवन के समक्ष आयोजित धरना में भाग लेने 12 फरवरी को दुमका से अरापत्रित कर्मचारी दिल्ली जायेंगे. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक रविवार को सचिव लक्ष्मीकांत झा लोकेश की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उपस्थित कर्मचारियों ने छठे वेतनमान में राज्य सरकार द्वारा महासंघ के साथ हुए लिखित समझौते के बावजूद कोई पहल नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी.

श्री झा ने कहा कि समझौते के बाद भी वेतन भत्ते में कई विसंगतियां व्याप्त हैं. यही वजह है कि मुफस्सिल में कार्यरत सहायकों को वेतन ग्रेड में कमी, पोशाक भत्ता आदि समस्यायें व्याप्त हैं. बैठक में 8 से 18 फरवरी तक आयोजित धरना कार्यक्रम में कर्मचारी 12 फरवरी को दिल्ली जाकर भाग लेंगे. बैठक में एनआरएचएम कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में समर्थन देने, योग्यताधारी चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तृतीय वर्ग का दरजा देने,

अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों तथा आरसीएच में कार्यरत फर्मासिस्ट, प्रयोगशाला प्रावैधिक, एएनएम को नियमित करने, बाल श्रमिक कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर को स्थायी करने आदि मांगों पर चरचा की गई. मौके पर कुंइन कुमार झा, यदुनथ राय, दशरथ पासवान, राजेश मुरमू, आशा झा, रानी सोरेन, मीना टुडू, युथिका संगमा, ज्योसफिन मुरमू, कारी सोरेन, कामेश्वर मंडल, प्रदुमन प्रसाद शर्मा, लालदेव मिश्र, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >