दुमका : दुधानी पंचायत के मुखिया व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समिति द्वारा परिवार से बिछड़ी एक नाबालिग लड़की को उसके परिवारवालों से मिला गया. मुखिया चंद्रमोहन हांसदा व समिति के उचसचिव ने बताया कि गुमशुदा लड़की लालपुनी कोल जामताड़ा जिले के बोदमा बड़जोला की रहने वाली है. वह 16 जनवरी से लापता थी और उसके परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे. मुखिया श्री हांसदा ने बताया कि वह 30 जनवरी को उसे दुधानी पंचायत के डोमपाड़ा में मिली,
तब उन्होंने इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दे दी और पुलिस ने उसके परिजनों को बच्ची के मिल जाने के बारे में बताया. सूचना पाकर बच्ची के पिता मंगल कोल और माता बहामुनी कोल दुमका पहुंची, जिसे बच्ची को ग्रामीणों के समक्ष सौंप दिया गया. मौके पर कमिशन सोरेन, अनिवेश सिन्हा, नागेश्वर आदि ग्रामीण मौजूद थे.
