ड्राइवर व खलासी घायल
नोनीहाट : दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास एक पिकअप और टेलर में टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. यह घटना मंगलवार के देर शाम की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का खलासी घायल हो गया है और उसे गंभीर चोटे आई हैं.
घायल खलासी को इलाज के लिये दुमका ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया.
