जामा में खुलेगा एकलव्य विद्यालय

दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. इस बैठक में श्री सिन्हा ने घोषणा करते हुए कहा कि नये समाहरणालय भवन 25 जनवरी से कार्य करने लगेगा. इसके लिए उन्होंने भवन निर्माण विभाग को सभी कार्य समय पर पूरा कर लेने को कहा. […]

दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई. इस बैठक में श्री सिन्हा ने घोषणा करते हुए कहा कि नये समाहरणालय भवन 25 जनवरी से कार्य करने लगेगा.
इसके लिए उन्होंने भवन निर्माण विभाग को सभी कार्य समय पर पूरा कर लेने को कहा. उन्होंने पेय जल स्वच्छता विभाग द्वारा शौचालय निर्माण की समीक्षा की. पाया कि 6480 शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर लिया है और अभी 3100 शौचालयों का निर्माण किया जाना शेष है. ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को पूर्णता प्रदान कराने पर भी उन्होंने बल दिया और कहा कि विद्युत सम्बन्धी कार्य को पूरा कर जल्द से जल्द ग्रामीण पेयजलापूर्ति को चालू कराया जाय.
स्वास्थ्य मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के 250 एएनएम के हड़ताल पर चले जाने से प्रभावित हो रहे कामकाज को देखते हुए जिले की 2200 सहियाओं का उपयोग करने का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया, ताकि कोई कार्य बाधित ना हो.
उपायुक्त ने जामा में एकलव्य विद्यालय जल्द से जल्द बनवाने के लिए भू अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरा कराने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि जिले में 45 चेकडैम लघुसिंचाई विभाग द्वारा बनाये जाएंगे जिसके लिए निविदा कर दी गयी है. सभी 45 चेकडैम जून 2016 तक पूर्ण कराये जायेंगे. पंचायत भवनों के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने का निदेष उपायुक्त ने दिया.
बैठक में उपायुक्त दुमका के अलावा उप विकास आयुक्त चित्तरंजन कुमार, मेसो पदाधिकारी मनोज कुमार, सिविल सजर्न डॉ योगेंद्र महतो, जिला योजना पदाधिकारी एवं सभी विभागों के तकनीकी पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >