हेमंत बने प्रमुख व हैदर उपप्रमुख

दुमका : दुमका में प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव सोमवार को हुआ. जिसमें हेमंत हेंब्रम प्रमुख और हैदर उप्रमुख के चुने गये हैं. हेंमत ने झामुमो नेत्री सुनीता मरांडी को केवल दो वोटों से हरा दिया. जबकि 20 मतों के भारी अंतर से हैदर ने एकानंद मंडल को हराकर उपप्रमुख बने हैं. एसडीओ सह निर्वाची […]

दुमका : दुमका में प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव सोमवार को हुआ. जिसमें हेमंत हेंब्रम प्रमुख और हैदर उप्रमुख के चुने गये हैं. हेंमत ने झामुमो नेत्री सुनीता मरांडी को केवल दो वोटों से हरा दिया. जबकि 20 मतों के भारी अंतर से हैदर ने एकानंद मंडल को हराकर उपप्रमुख बने हैं.

एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने दुमका के 33 पंचायत समिति सदस्यों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी. इसके बाद प्रमुख और उपमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. प्रमुख पद के लिए पूर्व प्रमुख सुजाता देवी के खिलाफ झामुमो समर्थित सुनीता हांसदा व हरिपुर पंचायत से हेमंत हेम्ब्रम ने नामांकन किया था. चुनाव में हेमंत हेम्ब्रम को 15 वोट मिले और सुनीता को 13 जबकि सुजाता देवी को 4 वोट से संतोष करना पड़ा.

उप प्रमुख पद के लिए दूसरी बार चुनकर पहुंचे एकानन मंडल को दावेदार माना जा रहा था. लेकिन घाट रसिकपुर से पहली बार पंचायत समिति सदस्य बने बबलू देहाती के भाई हैदर ने समीकरण बदल दिया. हैदर ने 26 वोट लेकर 20 वोटों के अंतर से एकानन को पराजीत कर दिया. जबकि दोनों ही चुनाव में एक-एक वोट रद्द हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >