दुमका : जकीय अभियंत्रण महाविद्यालय दुमका में दो दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप नयी दिल्ली करी बाइट कोड साइबर नाम की संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया है. मुख्य अतिथि के तौर पर नप अध्यक्षा अमिता रक्षित ने युवाओं को नये वैज्ञानिक सोच एवं नई तकनीक के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.
उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता साधु शरण, एसपी कॉलेज के आइटी फैकल्टी के इंचार्ज डॉ अब्दुस सत्तार एवं उमाकांत राउत ने भी अपने विचारों को रखा तथा दुमका में इस तरह के प्रयास को सराहा. इस वर्कशाप में कुल 160 छात्र-छात्रायें शामिल हो रहे हैं. जो रोबोटिक फंक्शन से लेकर उसके ऑपटिंग सिस्टम से पहले दिन अवगत हुए. आयोजक अक्स राज ने बताया कि ऐसे आयोजन का मकसद आज के तकनीकी दौर में रोबोटिक्स सिस्टम से छात्र-छात्राओं को रु-ब-रु कराना तथा उनकी जिज्ञासाओं को दूर करना था.
बाइट कोड साइबर के मोहित कुमार ने बताया कि यह प्राचार्य संजीत सिन्हा, एसिस्टेंट प्रोफसर अक्स राज, सुधांशु कुमार के प्रयास का ही नतीजा है कि उनकी संस्था इस इंजीनियरिंग कॉलेज तक पहुंची. कल दो तकनीकी सत्र होंगे तथा समापन होगा. प्रतिभागियों को इस दौरान प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा.
