बाइक की टक्कर से दो घायल

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा में प्रखंड पथ पर विकास भवन के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से दो व्यक्ति घायल हो गये. घायल शिकारीपाड़ा निवासी मनोज पाल व प्रकाश पाल को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है तथा इसे थाना लेते आयी […]

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा में प्रखंड पथ पर विकास भवन के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से दो व्यक्ति घायल हो गये. घायल शिकारीपाड़ा निवासी मनोज पाल व प्रकाश पाल को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है तथा इसे थाना लेते आयी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेएच 04जी-8752 बाजार की ओर से तथा जेएच04जी -3359 प्रखंड कार्यालय की ओर जा रहा था. विकास भवन के समीप दोनों बाइकों में टक्कर हो गयी. जिससे जेएच04जी -8752 के सवार मनोज पाल व प्रकाश पाल घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >