दिवंगत पत्रकार राहुल की पत्नी को मिला पांच लाख का चेक

दुमका : उपराजधानी दुमका के दिवंगत पत्रकार राहुल प्रियदर्शी की पत्नी ईभा देवी को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया है. राहुल प्रियदर्शी के निधन की खबर सुनकर सीएम ने दूसरे ही दिन रांची से स्व राहुल की पत्नी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी. सीएम पिछले […]

दुमका : उपराजधानी दुमका के दिवंगत पत्रकार राहुल प्रियदर्शी की पत्नी ईभा देवी को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया है. राहुल प्रियदर्शी के निधन की खबर सुनकर सीएम ने दूसरे ही दिन रांची से स्व राहुल की पत्नी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी.
सीएम पिछले ही महीने जब दुमका आने वाले थे, तब उन्हें यह चेक प्रदान करने का कार्यक्रम बना था. लेकिन सीएम का कार्यक्रम ऐन वक्त पर टल गया था. मंगलवार को बजट पूर्व संगोष्ठी के समाप्त होने पर इंडोर स्टेडियम के प्रशाल में सीएम ने यह चेक प्रदान किया. अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, क्षेत्रीय उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >