झामुमो ने सीएम का पुतला फूंका

दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा ने विधानसभा में विपक्ष के वाॅक आउट के बाद भी विधेयक को पारित किये जाने पर आक्रोश जताया है और इसे सरकार की मजदूर विरोधी नीति करार दिया है. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शनिवार टीन बाजार चौक में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया. केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा […]

दुमका : झारखंड मुक्ति मोरचा ने विधानसभा में विपक्ष के वाॅक आउट के बाद भी विधेयक को पारित किये जाने पर आक्रोश जताया है और इसे सरकार की मजदूर विरोधी नीति करार दिया है. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शनिवार टीन बाजार चौक में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया.
केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि नया श्रम कानून मजदूरों के हित में नहीं है. राज्य सरकार प्रत्यक्ष रूप से उद्योगपतियों के हित में काम कर रही है. भाजपा की इस सरकार की नीतियों से गरीबों और आमजनों पर असर पड़ा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा गरीबी समाप्त करना नहीं बल्कि गरीबों को ही समाप्त करने की है.
जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सचिव शिव कुमार बास्की, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, नगर अध्यक्ष रवि यादव, सुशील कुमार दुबे, क्युम अंसारी, प्रखंड सचिव सुरेंद्र यादव, शमशेर अली मरांडी, धर्मा दास, जितन वर्मा, छोटू रजक, लखन दास, शुभोजीत, दीपक, नंदु साह, अमर यादव, रंजीत दास, राजकुमार मंडल, विजय मल्लाह, मो हैदर, प्रेम हांसदा, श्याम सुंदर मंडल, मो जॉनी, आलोक मांझी, अजय मंडल, रवि मंडल, बापी दास, ब्लराम मंडल, पुरन मंडल, विष्णु हांसदा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >