?????. ????? ?? ?? ????? ?? ???? ?????? ??? ?????

अपराध. महिला का शव जलाने को लेकर श्मशान में घमशान मृतका के मायके वाले शव को बरारी घाट ले जाना चाहते थेप्रतिनिधि, रामगढ़ मृतका सिंधु देवी के शव को हदिया नदी में दफनाने के विरोध में मृतका के पिता छोटू पंडित समेत दर्जनों लोगों ने शमशान घाट में बवाल खड़ा कर दिया. 17 दिसंबर की […]

अपराध. महिला का शव जलाने को लेकर श्मशान में घमशान मृतका के मायके वाले शव को बरारी घाट ले जाना चाहते थेप्रतिनिधि, रामगढ़ मृतका सिंधु देवी के शव को हदिया नदी में दफनाने के विरोध में मृतका के पिता छोटू पंडित समेत दर्जनों लोगों ने शमशान घाट में बवाल खड़ा कर दिया. 17 दिसंबर की रात ससुरालवालों ने मृतका के शव को लेकर कांजो स्थित हदिया नदी पहुंचा और लाश को दफनाने लगे. इस पर बांका जिला के नया गांव के मृतका के मायके वालों ने शव को दफनाने से मना कर दिया. उनका कहना था कि शव को बरारी घाट में ले जाकर जलाया जायेगा. इसी बात को लेकर दोनों ओर से काफी नोक-झोंक हुई. इसके बाद कांजों के ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. फिलवक्त 24 घंटे से मृतका का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ है और समाचार लिखे जाने तक शव को जलाने और दफनाने पर निर्णय नहीं हो सका था. उल्लेखनीय है कि 14 दिसंबर को कूप से महिला का लाश बरामद हुआ था, जिसे आत्महत्या करार दिया गया था. बाद मेें पुलिस और मृतका सिंधु के परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी और सास व दामाद की गिरफ्तारी भी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >