मैजिक एवं बाइक की टक्कर में युवक घायल अनियंत्रित वैन बाइक को घसीटते हुए आधा किमी तक ले गयीदानीनाथ मंदिर के पास ग्रामीणों ने रुकवायी गाड़ी, चालक को जमकर पीटा प्रतिनिधि, बासुकिनाथजरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर नीचे बाजार इलाहाबाद बैंक के समीप जरमुंडी में शुक्रवार की देर शाम करीब 8.30 बजे मैजिक वैन जेएच04ए/7690 एवं मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें जरमुंडी निवासी उतम कुमार गण (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल युवक के इलाज के लिए परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक बाइक से जा रहा था. इसी बीच तेज गति में आ रही पुआल ओवर लोडेड मैजिक वैन की चपेट में उसकी बाइक आ गयी. वैन व बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक वैन के नीचे जाकर फंस गयी. अनियंत्रित वैन मोटरसाइकिल को घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले गयी. जरमुंडी मुख्य बाजार दानीनाथ मंदिर के पास ग्रामीणों के प्रयास से गाड़ी रूकी. वैन चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया. दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. कुछ देर के लिए रोड जाम भी हो गया. मैजिक वैन चालक संजय कुमार जरमुंडी इग्नू के समीप बेलटीकरी टोला का रहने वाला है. नगर पंचायत अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा, जनमैजय झा, छोटू झा, अनुप मंडल, मुरारी, संजय कुमार झा सीएचसी पहुंच कर युवक के इलाज में सहयोग किया. ——————————फोटो-18 बासुकिनाथ दुर्घटना——————- सीएचसी में इलाज कराते युवक एवं मैजिक भेन में फंसी बाइक—————————–
????? ??? ???? ?? ????? ??? ???? ????
मैजिक एवं बाइक की टक्कर में युवक घायल अनियंत्रित वैन बाइक को घसीटते हुए आधा किमी तक ले गयीदानीनाथ मंदिर के पास ग्रामीणों ने रुकवायी गाड़ी, चालक को जमकर पीटा प्रतिनिधि, बासुकिनाथजरमुंडी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर नीचे बाजार इलाहाबाद बैंक के समीप जरमुंडी में शुक्रवार की देर शाम करीब 8.30 बजे मैजिक वैन जेएच04ए/7690 […]
