???... ?????????? ?? ????????????? ?? ???? ??????????

ओके… विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन-डीएवी में आईआईटी प्रवेश मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित फोटो : 18 जाम 02 विद्यार्थी को जानकारी देते प्राचार्य व अन्य प्रतिनिधि जामताड़ा : डीएवी स्कूल जामताड़ा में शुक्रवार को दो दिवसीय आईआईटी प्रवेश मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिसमें ज्ञानम इंस्टीच्यूट दुमका से आये विशेषज्ञ सह संस्थापक ज्ञानम भारतम, मगिमाला, […]

ओके… विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन-डीएवी में आईआईटी प्रवेश मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित फोटो : 18 जाम 02 विद्यार्थी को जानकारी देते प्राचार्य व अन्य प्रतिनिधि जामताड़ा : डीएवी स्कूल जामताड़ा में शुक्रवार को दो दिवसीय आईआईटी प्रवेश मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन हुआ. जिसमें ज्ञानम इंस्टीच्यूट दुमका से आये विशेषज्ञ सह संस्थापक ज्ञानम भारतम, मगिमाला, मनीष कुमार और दीपमाला ने दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को अभियंत्रण एवं चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर भविष्य निर्माण में और दसवीं के विद्यार्थियों को अपने आधार निर्माण एवं भविष्य की योजनायें बनाने में इससे लाभ मिलेगा. उन्हें विज्ञान के विस्तृत क्षेत्र में प्रवेश के लिए कार्ययोजना बनाने एवं उसे क्रियान्वित करने के तरीके बताते हुए विशेषज्ञों ने संभावनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया. संस्था के संस्थापक ने कहा कि वे शीघ्र ही जामताड़ा में नई शाखा खोलने जा रहे हैं. जहां जामताड़ा के विद्यार्थी अध्ययन कर इंजीनियरिंग आईआईटी, एनआईटी, जेईई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं. उनकी संस्था का आदर्श वाक्य सिद्धिर्भवती कर्मजा है. वे कर्म पर विश्वास रखते हैं और इसी उदेश्य को मूर्त रूप देने के लिये सदैव प्रयासरत है. विशेषज्ञों को ध्यानवाद देते हुए प्राचार्य जीएन खान ने कहा कि संस्था की शाखा जामताड़ा में खुलने से केवल डीएवी ही नहीं बल्कि अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी इसका लाभ उठाकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि जामताड़ा आर्थिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ क्षेत्र है. यहां के अधिकांश विद्यार्थी बाहर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है. वैसे मेधावी विद्यार्थी इस संस्था से लाभ उठा सकते हैं. उन्होंने संस्था के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही जामताड़ा के विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां अर्जित कर क्षेत्र को राष्ट्र स्तर पर प्रतिष्ठित करेंगे. कार्यशाला के सफल संचालन में स्नातकोत्तर शिक्षक डॉ जेके सिंह, शमशेर अली, संजीव कुमार सिंह, नगेंद्र राम, भोला महतो एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी अनुपम लाभ, खुर्रम खान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >