???????? ???????? ?? ???? ????? ??????

एनआरएचएम कर्मियों को मिला नैतिक समर्थन * मांगों को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे दुमका. विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनआरएचएम कर्मी चौथे दिन शुक्रवार को भी अपनी मांगों पर डटे रहे. इस दौरान एनएसीओ, आरएनटीसीपी, एनयूबीडीसीपी, जेएसएसीएस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. मौके पर […]

एनआरएचएम कर्मियों को मिला नैतिक समर्थन * मांगों को लेकर चौथे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे दुमका. विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे एनआरएचएम कर्मी चौथे दिन शुक्रवार को भी अपनी मांगों पर डटे रहे. इस दौरान एनएसीओ, आरएनटीसीपी, एनयूबीडीसीपी, जेएसएसीएस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. मौके पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने पहुंचकर उन्हें नैतिक समर्थन दिया. संघ के अध्यक्ष ने एनआरएचएम कर्मियों को सरकार के समक्ष एकजुट होकर अपनी मांगों को रखने का आश्वासन दिया. मौके पर वाहिद एजाज, नवीन कुमार सिन्हर, पवन कुमार चौरसिया, मनोज कुमार, मीणा किस्कू, बबीता कुमारी, प्रिसिंल्ला सोरेन, सुशीला टुडू, रोजलीन टुडू, मेलीसेंट मुरमू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >