?????????? ?????? ???? ?? ???????? ??????

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजित प्रतिनिधि, दुमका विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शुक्रवार को प्लस टू जिला स्कूल में एक संगोष्ठी आयोजित की गई. जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य मो आईनुलहक अंसारी ने की. प्राचार्य मो अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कई योजनायें […]

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर संगोष्ठी आयोजित प्रतिनिधि, दुमका विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर शुक्रवार को प्लस टू जिला स्कूल में एक संगोष्ठी आयोजित की गई. जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य मो आईनुलहक अंसारी ने की. प्राचार्य मो अंसारी ने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए कई योजनायें संचालित की जा रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में अल्पसंख्यक इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं. इसके लिए उन्होंने अल्पसंख्यकों को इन योजनाओं की जानकारी रखने की अपील की. मौके पर डाॅ सत्येंद्र सिंह, डाॅ रमेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, संजय कुमार सिन्हर, विजय कुमार दुबे, अपताफ आलम, संगीत कुमार ठाकुर, रघुनंदन मंडल, संतोष कुमार जायसवाल, समरजीत राय, महेंद्र राजहंस, अमित कुमार पांडे, बुद्धनाथ प्रसाद सुधाकर, स्नेहलता मरांडी, सरोज कुमार चौधरी, पुरूषोत्तम कुमार, सरोज कुमारी, संजय कुमार झा, दिलीप कुमार ठाकुर, राजेश्वर प्रसाद मिस्त्री, मनोज कुमार ठाकुर, अजीत कुमार शील, वनमाली यादव, विजय कुमार साह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >