लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जले, हताहत नहींहाईटेंशन तार टूट कर 440 वाेल्ट के संपर्क में आया फोटो : 18 जाम 07 छत पर गिरा हुआ हाईटेंशन तार प्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हाईटेंशन तार 440 वोल्ट के तार पर टूट कर गिर गया. 440 वोल्ट के तार के संपर्क में आने से अत्यधिक ऊर्जा प्रवाहित घरों में होने लगी और उससे घर व दुकानों में लगे विद्युत उपकरण जल गये. जानकारी के मुताबिक लगभग साढ़े 11 बजे तार टूट कर स्थानीय निवासी राजकुमार सिंह सहित आसपास के घरों की छत पर जा गिरा. घटना में दुकानदार दुलाल घोष बाल-बाल बचे. वहीं हाईटेंशन तार घर में प्रवाहित हाेने वाली विद्युत तार के संपर्क में आ गया. जिससे दर्जनों घरों में टीवी सेट, फ्रिज सहित दूसरे विद्युत उपकरण जल गये. घटना के बाद लोगों ने विभाग के कार्यशैली के प्रति रोष प्रकट किया व जर्जर तार बदलने तथा नेट लगाये जाने की मांग की. राजकुमार सिंह, दीपक मंडल, अशोक माजि, मोती पोद्दार, मनोज मंडल, स्वरूप मित्र, संजय पातर, अजित मंडल, सुशील मित्र, कृष्ण घोष, साधन माजी सहित अन्य ने मामले को लेकर रोष प्रकट किया.
????? ????? ?? ??????? ????? ???, ????? ????
लाखों रुपये के विद्युत उपकरण जले, हताहत नहींहाईटेंशन तार टूट कर 440 वाेल्ट के संपर्क में आया फोटो : 18 जाम 07 छत पर गिरा हुआ हाईटेंशन तार प्रतिनिधि, नाला प्रखंड क्षेत्र के मास्टर कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब हाईटेंशन तार 440 वोल्ट के तार पर टूट कर गिर गया. 440 वोल्ट […]
