भाकपा माले की बैठक संगठन की मजबूती पर चर्चाकुंडहित. पार्टी कार्यालय में भाकपा माले की बैठक सोमलाल मिर्धा की अध्यक्षता में की गई. जिसमें पंचायत चुनाव की समीक्षा की गई. साथ ही बिनोद मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि देकर एक मिनट का मौन रखा गया. अवसर पर सोमलाल मिर्धा ने कहा कि दिवंगत मिश्रा के अधूरे सपनों को हर हाल में साकार करना है. इसके लिए उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया. वहीं एक हजार सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर झारखंड राज्य कमेटी के स्थायी सदस्य सुकदेब प्रसाद, सुनील राणा, आशा मिर्धा, ममता राणा, सुशील मोहली, विश्वनाथ मरांडी, पलेश्वर हेम्ब्रम, मन्टु हेम्ब्रम, रमेश मरांडी, बाबलू लौहार, प्रेमलाल हेम्ब्रम, बाबूधन मरांडी, आनंद हेम्ब्रम, गोपाल मरांडी सहित अनेकों उपस्थित थे.
????? ???? ?? ???? ????? ?? ?????? ?? ?????
भाकपा माले की बैठक संगठन की मजबूती पर चर्चाकुंडहित. पार्टी कार्यालय में भाकपा माले की बैठक सोमलाल मिर्धा की अध्यक्षता में की गई. जिसमें पंचायत चुनाव की समीक्षा की गई. साथ ही बिनोद मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि देकर एक मिनट का मौन रखा गया. अवसर पर सोमलाल मिर्धा ने कहा कि दिवंगत […]
