साढ़े चार लाख के सामान उड़ायेपुलिस के लिए सिर दर्द बना चोर, प्राचार्य के आवास को बनाया निशानाफोटो हेड :: महज सौ गज की दूरी पर है पुलिस टीओपी, आवास था खाली, सभी किसी कार्यक्रम में भाग लेने गये थे धनबादप्राचार्य ने थाने में करायी अज्ञात चोरों पर प्राथमिकीसोने-चांदी के आभूषण समेत अंग्रेज के जमाने के सिक्के की हुई चोरीफोटो : 18 जाम 03 बिखरा पडा सामान प्रतिनिधि, मिहिजाम पुलिस की नाक के नीचे से चोरों ने एक मकान को निशाना बना कर लाखों की संपति पर हाथ साफ कर दिया है. थाना क्षेत्र के मैन रोड कुर्मीपाड़ा स्थित पुलिस टीओपी से महज सौ गज की दूरी पर चोरों के एक गिरोह ने बीती रात जेजेएस इंटर कॉलेज के प्राचार्य रूपेश कुमार सिन्हा के आवास का ताला तोड़ कर करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य की संपति की चोरी कर ली. घटना के वक्त घर के सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने धनबाद गये हुए थे. चोरों ने घर में रखे आलमारी से सोने के जेवरात पर हाथ साफ किया. मामले को लेकर रूपेश सिन्हा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोराें के खिलाफ भादवि की धारा 461, 380 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. रूपेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि चोरों ने सोने और चांदी के आभूषणों में कई जोड़े कंगन, अंगूठी, कानबाली, कड़ा, गले की चेन, थाली, अंगेजों के जमाने के सिक्के, पायल आदि ले उड़े. गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व रेलपार के पीबी रोड स्थित प्लस टू हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दिनेश कुमार ठाकुर के आवास में भी चोरों ने लाखों रुपये की संपति उड़ा ली थी. अभी पुलिस इस घटना में संलिप्त चोरों का पता भी नहीं लगा पायी थी कि फिर पुलिस को चोरों ने चुनौती दे डाली.
????? ??? ??? ?? ????? ??????
साढ़े चार लाख के सामान उड़ायेपुलिस के लिए सिर दर्द बना चोर, प्राचार्य के आवास को बनाया निशानाफोटो हेड :: महज सौ गज की दूरी पर है पुलिस टीओपी, आवास था खाली, सभी किसी कार्यक्रम में भाग लेने गये थे धनबादप्राचार्य ने थाने में करायी अज्ञात चोरों पर प्राथमिकीसोने-चांदी के आभूषण समेत अंग्रेज के जमाने […]
