????? ??? ???? ??????-?????? ???? ???

विरोध में किया रामगढ़-गोड्डा सड़क जामपोड़ैयाहाट के लाठीबाड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया मतगणना कार्य में अनियमितता का आरोप —————————————ग्रामीणों का आरोप- मंगलवार को प्रशासन ने पंसस के लिए डोमन पंडित के नाम की घोषणा की थी- प्रमाण पत्र दिया फुलेश्वर को ———————————पांच घंटे तक लगा रहा सड़क जाम-वाहनों की लगी लंबी कतार-ग्रामीणों […]

विरोध में किया रामगढ़-गोड्डा सड़क जामपोड़ैयाहाट के लाठीबाड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया मतगणना कार्य में अनियमितता का आरोप —————————————ग्रामीणों का आरोप- मंगलवार को प्रशासन ने पंसस के लिए डोमन पंडित के नाम की घोषणा की थी- प्रमाण पत्र दिया फुलेश्वर को ———————————पांच घंटे तक लगा रहा सड़क जाम-वाहनों की लगी लंबी कतार-ग्रामीणों ने प्रशासन से न्याय की मांग की-एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया जाम तसवीर- 02 एवं 03 में सड़क जाम के दौरान संवाददाता, गोड्डा/पोड़ैयाहाट पंचायत चुनाव के परिणाम आते ही आराेप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में बुधवार को पौड़‍ैयाहाट प्रखंड के ग्रामीणों ने प्रशासन पर ही चुनावी कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए रामगढ़-गोड्डा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार को प्रशासन ने लाठीबाड़ी पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जीत की घोषणा डोमन पंडित के लिए की थी. लेकिन बुधवार को जब डोमन प्रमाण-पत्र लेने पहुंचे तो बताया कि जीत उनकी नहीं बल्कि फुलेश्वर यादव की हुई है. प्रशासन ने फुलेश्वर को प्रमाण पत्र सौंपा है. वहीं मामले में पौड़ैयाहाट बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप निराधार है. जो प्रत्याशी जीता है उसे ही प्रमाण-पत्र दिया गया है. किसी और प्रत्याशी की जीत की घोषणा नहीं की गयी है. इस दौरान ग्रामीणों व समर्थकों ने लगभग पांच घंटे तक सड़क जाम रखा और प्रशासन से न्याय की मांग की. इस दौरान सड़क के दाेनों किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. बाद में एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा के निर्देश पर सड़क जाम हटाया गया. वहीं प्रत्याशी डोमन पंडित ने बताया कि इस बाबत एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा से बातचीत हुई है. उन्होंने दोबारा मतगणना कराने का आश्वासन दिया है. क्या है मामला ग्रामीणों ने प्रशासन पर हारे हुये प्रत्याशी को जीत का सर्टिफिकेट देने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों व समर्थकों का कहना है कि मंगलवार को लाठीबाड़ी पंचायत के पंसस पद के प्रत्याशी डोमन पंडित को 575 तथा दूसरे स्थान पर फुलेश्वर यादव को 558 वोट मिला था. इसके साथ ही 18 वोटों के अंतर से डोमन की जीत की घोषणा की गयी थी. ………………………………..ग्रामीणों के आरोप बेबुनियाद हैं. जो प्रत्याशी जीता है उसे ही प्रमाण-पत्र दिया गया है. पहले किसी के नाम की घोषणा नहीं की गयी थी. – कुमार अभिषेक सिंह, बीडीओ पोड़ैयाहाट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >