??? ????? ?????? ????? ??? 600 ????

सतन आश्रम द्वारा बांटे गये 600 कंबल दुमका. शहर में आये दिन बढ़ते ठंड को देखते हुए धधकिया स्थित सतन आश्रम द्वारा मंगलवार को लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. आश्रम से आसनसोल, लखीकुंडी, केशियाबहाल और ग्रंधकपुर पंचायत के 55 गांवों के लोगों के बीच करीब 600 कंबलों का वितरण किया गया. मौके […]

सतन आश्रम द्वारा बांटे गये 600 कंबल दुमका. शहर में आये दिन बढ़ते ठंड को देखते हुए धधकिया स्थित सतन आश्रम द्वारा मंगलवार को लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. आश्रम से आसनसोल, लखीकुंडी, केशियाबहाल और ग्रंधकपुर पंचायत के 55 गांवों के लोगों के बीच करीब 600 कंबलों का वितरण किया गया. मौके पर अतिथि नगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित, संतोष श्रफ, केबी झा, योगमाया काली मंदिर के सचिव स्वामी विद्यानंद, आश्रम की अध्यक्ष स्वामीनी वंदनानंद, सचिव स्वामी आत्मानंद, स्वामीनी अनुराधा, मनोज चक्रवर्ती, कृष्णा यादव, धधकिया के संतोष रजक, अभिजीत रजक आदि उपस्थित थे. अतिथि नगर पर्षद अध्यक्षा श्रीमती रक्षित ने आश्रम द्वारा किये गये इस कार्य की सराहना की और इस कार्यक्रम को आगे तक ले जाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव मदद करने की भी बात कही. वहीं आश्रम के अध्यक्ष स्वामीनी वंदनानंद, सचिव स्वामी आत्मानंद व कोषाध्यक्ष स्वामीनी अनुराधा ने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे. ……………………………………….फोटो 15 दुमका 21लोगों के बीच कंबल वितरण करते अतिथि व अन्य…………………………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >