???????? ????????? ?? ???? ??? ?? ?????? ???? ?? ???? ???????

बंदोबस्त पदाधिकारी ने एमपी केस का दाखिला लेने का दिया आश्वासन * सोमवार से संताल परगना बंदोबस्त विभाग के सभी न्यायालयों के अधिवक्ता कर रहे हैं कार्य बहिष्कारदुमका कोर्ट: संताल परगना बंदोवस्त विभाग के सभी न्यायालयों का सोमवार से अधिवक्ताओं द्वारा किये गये कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन मंगलवार को उपायुक्त सह संताल परगना बंदोवस्त […]

बंदोबस्त पदाधिकारी ने एमपी केस का दाखिला लेने का दिया आश्वासन * सोमवार से संताल परगना बंदोबस्त विभाग के सभी न्यायालयों के अधिवक्ता कर रहे हैं कार्य बहिष्कारदुमका कोर्ट: संताल परगना बंदोवस्त विभाग के सभी न्यायालयों का सोमवार से अधिवक्ताओं द्वारा किये गये कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन मंगलवार को उपायुक्त सह संताल परगना बंदोवस्त पदाधिकारी ने अधिवक्ता गोपेश्वर प्रसाद झा और जीपी रामजी साह के साथ वार्ता कर आश्वासन दिया कि एमपी केस के दाखिाला पर लगायी गयी रोक हटा ली जायेगी. इस संदर्भ में वे प्रमंडलीय आयुक्त से इस संदर्भ में वार्ता कर जारी कर देंगे. बंदोवस्त विभाग के सभी न्यायालयों का 14 दिसंबर से अधिवक्ताओं द्वारा कार्य बहिष्कार किये जाने से बंदोवस्त विभाग के न्यायालयों में कार्य प्रभावित हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >