नि:शक्तों का व्यवसायिक आवासीय प्रशिक्षण संपन्न 50 नि:शक्तों को दिया गया प्रशिक्षण* नि:शक्त बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित प्रतिनिधि, दलाही बीआरसी मसलिया में समाज कल्याण विभाग द्वारा विकंलाग सेवा समिति सरैयाहाट के तत्ववधान में आयोजित नि:शक्तों का व्यवसायिक प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया. इस दो दिवसीय आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण में नि:शक्तों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षक ममता देवी द्वारा पापड़, आलु चिप्स तथा माला देवी ने मोमवत्ती व सिलाई आदि का प्रशिक्षण दिया़ कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 50 नि:शक्त के लिए 80 हजार का वजट है, लेकिन पहले दिन सोमवार को 27 प्रतिभागी ही उपस्थित हो पाये थे और रात में सभी वापस भी चले गये थे़ इसके बाद मंगलवार को 40-45 प्रतिभागी ही उपस्थित हुए और उन्हें अपराह्न तीन बजे तक छोड़ दिया गया़ वहीं रामगढ़ में विश्व विकलांगता दिवस पर महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ के कस्तूरबा बांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें 50 नि:शक्तों को सिलाई, कढ़ाई, मोमबत्ती आदि बनाने के बारे में बताया गया. मौके पर विकलांग समिति सरैयाहाट के विजेंद्र प्रसाद मौजूद थे. इधर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मसलिया में समावेशी शिक्षा के तहत 6 से 14 वर्ष तक के नि:शक्त बच्चों के बीच खेलकूद, रंगोली एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ मौके पर उषा किरण हांसदा, विषय विशेषज्ञ विवेकानंद यादव, रिसोर्स टीचर सुनिल कुमार आदि उपस्थित थे़ इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच जलेबी रेस, चित्रांकन, रंगोली प्रतियोगिता की गई, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को स्कूल बैग, ज्यामिति बॉक्स तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया़
??:?????? ?? ????????? ?????? ????????? ??????
नि:शक्तों का व्यवसायिक आवासीय प्रशिक्षण संपन्न 50 नि:शक्तों को दिया गया प्रशिक्षण* नि:शक्त बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित प्रतिनिधि, दलाही बीआरसी मसलिया में समाज कल्याण विभाग द्वारा विकंलाग सेवा समिति सरैयाहाट के तत्ववधान में आयोजित नि:शक्तों का व्यवसायिक प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया. इस दो दिवसीय आवासीय व्यावसायिक प्रशिक्षण में नि:शक्तों को […]
