????? ?? ???? ?? ????-????

भूकंप के झटके से अफरा-तफरी प्रतिनिधि, बासुकिनाथ भूकंप के झटके से जरमुंडी एवं बासुकिनाथ में मंगलवार को अफरा-तफरी मच गयी. लोग जान बचाने के लिए घर छोड़ कर बाहर निकले. सुबह के 8.05 बजे को भूकंप के झटके महसूस किये गये. करीब पांच सेकेेंड तक इसे महसूस किया गया. मौसम विभाग ने रिक्टर स्केल पर […]

भूकंप के झटके से अफरा-तफरी प्रतिनिधि, बासुकिनाथ भूकंप के झटके से जरमुंडी एवं बासुकिनाथ में मंगलवार को अफरा-तफरी मच गयी. लोग जान बचाने के लिए घर छोड़ कर बाहर निकले. सुबह के 8.05 बजे को भूकंप के झटके महसूस किये गये. करीब पांच सेकेेंड तक इसे महसूस किया गया. मौसम विभाग ने रिक्टर स्केल पर इसे 4.2 मापा. भूकंप से कई पक्के के मकानों में दरारें पड़ गयी. ज्ञात हो कि बीते अप्रैल माह से लेकर अब तक चार बार भूकंप के झटके इस क्षेत्र में महसूस किये गये हैं. जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख ने क्षेत्र के लोगों से भूकंप से आये नुकसान की जानकारी प्राप्त की. —————————फोटो-15 बासुकिनाथ भूकंप-02 ———————–भूकंप से दिवाल पर पड़ी दरार ————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >