आेके…करमदाहा में पिकनिक मनाने दूसरे जिले से भी आते हैं लोग-पहाड़ी के बीच सूरज का डूबता दृश्य लोगों को करता है आकर्षितफोटो: 15 जाम 26 करमदाहा में जल क्रीड़ा का आनंद लेते बच्चे, 27 करमदहा का रमणिक दृश्य, 28 करमदहा में लगा मेला प्रतिनिधि नारायणपुर: प्रखंड में नववर्ष मनाने की तैयारी युवाओं ने आरंभ कर दी है. प्रखंड के पिकनिक स्पॉटो की तलाश में अभी से जुट गये हैं. प्रखंड में कई प्राकृतिक स्थल ऐसे हैं जहां लोग पिकनिक का आनंद उठाते हैं. भगवान दुखिया बाबा महादेव की गोद में बसा करमदहा नवयुवकों के आकर्षण का केंद्र रहती है. नदियों की कलकल करती आवाज, पहाड़ी में सूरज का डूबता दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. धनबाद, गिरीडीह तथा जामताड़ा जिले का सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां पर पिकनिक मनाने के लिये दूसरे जिले से भी लोग आते हैं. यहां लगता है पाक्षिक मेला: करमदाहा के इस रमणिक स्थान पर प्रति वर्ष मकरसंक्रांति के अवसर पर मेला का आयोजन होता है जो एक माह तक चलता है. इस स्थान पर दूर- दूर से लोग यहां आते हैं. इस स्थान को ऐतिहासिक स्थल के रुप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है. जल क्रीड़ा का लाभ लेते हैं बच्चे: इस स्थान पर बच्चों को काफी आनंद आता है. यहां पर आने वाले बच्चे जल क्रीड़ा करना नहीं भूलते हैं. नदी की लहर में छलांग लगाकर घंटों स्नान करने का मजा बच्चों को यहां अनायास ही खींच लेती है. कैसे आयें करमदहा: करमदाहा आने के लिये नारायणपुर से टेम्पू के माध्यम से आप आ पहुंच सकते हैं. वहीं लोग गिरीडीह-धनबाद सड़क मार्ग पर लोधरिया से बस से करमदाहा पहुंच सकते हैं.
????...??????? ??? ?????? ????? ????? ???? ?? ?? ??? ??? ???
आेके…करमदाहा में पिकनिक मनाने दूसरे जिले से भी आते हैं लोग-पहाड़ी के बीच सूरज का डूबता दृश्य लोगों को करता है आकर्षितफोटो: 15 जाम 26 करमदाहा में जल क्रीड़ा का आनंद लेते बच्चे, 27 करमदहा का रमणिक दृश्य, 28 करमदहा में लगा मेला प्रतिनिधि नारायणपुर: प्रखंड में नववर्ष मनाने की तैयारी युवाओं ने आरंभ कर […]
