दुमका : समर्थकों के अति उत्साह का अजीबो-गरीब नजारा प्लस टू जिला स्कूल के मतगणना केंद्र के बाहर दिखा. सबसे पहले घाट रसिकपुर के पंचायत समिति सदस्यों और मुखिया के परिणाम की खबर लेकर कुछ लोग बाहर निकले. लोगों ने बताया कि मुखिया पद पर सिसिलिया हांसदा जीत चुकी हैं. समर्थकों में से कुछ माला ले आयें. सिसिलिया हांसदा को माला भी पहना दिया.
सेल्फी भी ले ली. मिठाइयां भी खा ली. बाद में प्रतिद्वंदी अभ्यर्थी प्रेशिला हांसदा के समर्थक बाहर आयें और चुनाव के सही परिणाम से अवगत कराया. ऐसे में क्षण भर में सिसिलिया को यह जीत की माला उतार देनी पड़ी. प्रेशिला के समर्थकों ने माला मंगवाया और उन्हें माला पहनाकर मिठाई बांधकर खुशी का इजहार किया. इस पंचायत से पंचायत समिति के रुप में मो हैदर व उर्मिला देवी निर्वाचित हुई हैं. जीत के भ्रामक खबर में सिसिलिया के साथ ये दोनों पंचायत समिति सदस्य भी उत्साहित दिखे थे.
