मतगणनाकर्मियों को सुबह छह बजे पहुंचने का आदेश

दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बतलाया कि मतगणना से सम्बन्धित समस्त प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने सभी मतगणना कर्मियों को प्रात: 6 बजे तक अपने-अपने मतगणना स्थल पर निष्चित रूप से पहुँच जाने का निदेश दिया है. उन्होंने बतलाया कि 13 दिसंबर को दुमका जिले के 10 प्रखंडों में हुए […]

दुमका : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बतलाया कि मतगणना से सम्बन्धित समस्त प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने सभी मतगणना कर्मियों को प्रात: 6 बजे तक अपने-अपने मतगणना स्थल पर निष्चित रूप से पहुँच जाने का निदेश दिया है.
उन्होंने बतलाया कि 13 दिसंबर को दुमका जिले के 10 प्रखंडों में हुए पंचायत चुनाव का मतगणना 3 मतगणना स्थल क्रमश: राजकीय पोलिटेकनिक महाविद्यालय , +2 जिला स्कूल तथा +2 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में प्रात: 8 बजे से आरम्भ हो जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि मतगणना केंद्र पर किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ एवं मोबाइल, टैब या संचार उपकरण तथा तंबाकू, पान-मसाला, गुटखा आदि लेकर जाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >