जूनियर एनपीसीसी ने ब्लैक दुमकन को हराया

दुमका : जिला क्रिकेट संघ द्वारा ए-टीम ग्राउंड में आयोजित जिला क्रिकेट लीग के तीसरे दिन शनिवार को जूनियर एनपीसीसी व ब्लैक दुमकन के बीच मैच खेला गया. जिसमें एनपीसीसी टीम ने ब्लैक दुमकन को हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में 10 विकेट खोकर 112 रन बनाया. जिसमें मनोज […]

दुमका : जिला क्रिकेट संघ द्वारा ए-टीम ग्राउंड में आयोजित जिला क्रिकेट लीग के तीसरे दिन शनिवार को जूनियर एनपीसीसी व ब्लैक दुमकन के बीच मैच खेला गया. जिसमें एनपीसीसी टीम ने ब्लैक दुमकन को हरा दिया.
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में 10 विकेट खोकर 112 रन बनाया. जिसमें मनोज ने 28, जॉन ने 26 और प्रदीप ने 14 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी कर रही एनपीसीसी टीम के अमित राय ने 4, गोविंदा तिवारी ने 3 और सौरभ पाठक व सोमनाथ तिवारी ने 1-1 विकेट झटके. जबावी पारी खेलन उतरी एनपीसीसी की टीम ने 17.4 ओवर में केवल छह विकेट की समाप्ति पर 115 रन बनाकर मैच जीत लिया.
जिसमें शुभम केशरी ने 65 और अभिषेक तिवारी ने 11 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजी कर रही ब्लैक दुमकन टीम के बबलू ने 3, प्रदीप, अमित व जॉन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. इस मैच में अम्पायर की भूमिका सरज पाठक और रोहित कुमार ने निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >