मचाया हंगामा, लगाये नारे

काठीकुंड/जामा : काठीकुंड प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानों में हो रही अनियमितता से कार्डधारियों में काफी आक्रोश का माहौल है. शुक्रवार को प्रखंड के तेलियाचक बाजार पंचायत के पीडीएस दुकानदार रमेश मंडल के दुकान में कार्डधारियों ने विभाग व दुकानदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्डधारियों का कहना था कि उक्त दुकानदार द्वारा प्रतिमाह सरकार […]

काठीकुंड/जामा : काठीकुंड प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानों में हो रही अनियमितता से कार्डधारियों में काफी आक्रोश का माहौल है. शुक्रवार को प्रखंड के तेलियाचक बाजार पंचायत के पीडीएस दुकानदार रमेश मंडल के दुकान में कार्डधारियों ने विभाग व दुकानदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
कार्डधारियों का कहना था कि उक्त दुकानदार द्वारा प्रतिमाह सरकार द्वारा निर्धारित वजन से कम अनाज ग्रामीणों को दिया जा रहा है. कार्डधारी उषाबाला दासी, साधना देवी, मोहन पाल, सनातन पाल, उत्तम दे आदि सैकड़ों ग्रामीणों ने कई बार अनाज नहीं भी मिलने की बात कही.
इस बीच मुख्यमंत्री संवाद केंद्र में हुई शिकायत की जांच करने पहुंचे एमओ राजेश केरकेट्टा को भी कार्डधारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. एमओ ने कुछ के अमर्यादित आचरण के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करने की भी बात कही है. जनता के आक्रोश से स्थानीय पुलिस की मदद से एमओ वहां से जा सके. ज्ञात हो की प्रखंड अंतर्गत कई ऐसे गरीबी रेखा से नीचे के लोग सरकार की इस अहम योजना से वंचित हो गये हैं.
वहीं कई संपन्न लोग इसका लाभ उठा रहे है. विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे. इधर जामा प्रखंड के टेंगधोवा के ग्रामीणों ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदार रॉबिन बास्की पर कम अनाज वितरण करने का आरोप लगाया है.
मामले को लेकर सैकड़ों में संख्या में शुक्रवार को ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ विवेक कुमार सुमन को एक आवेदन सौंपा. इस पर बीडीओ श्री सुमन ने ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एमओ से मामले की जांच कर ग्रामीणों को सही मात्रा में चावल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में सोम सोरेन, रानी मरांडी, सुफल मुरमू, अजित हेंब्रम, झरिया हांसदा, शिवनंदन राणा, गुवाशल सोरेन, अशोक राणा, मंगल मुरमू, प्रधान मिलीधन हांसदा आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >