रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणजोल पंचायत के चोपाबथान का आंगनबाड़ी केंद्र भवन कभी भी धारासायी हो सकता है. इसकी वजह यह है कि यह अत्यंत जर्जर हो चुका है. ज्ञात हो कि भवन की पूर्वी दीवार पहले ही गिर चुकी है़ चोपाबथान उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र का भवन है़
ऐसे में स्कूल के समय छोटे-छोटे बच्चे जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र भवन के पास खेलते हैं जिस कारण जर्जर भवन गिर जाने से बड़ी घटना होने की संभावना है. आंगनबाड़ी भवन की दीवार टूट जाने के बाद वहां से केंद्र को अन्यत्र जगह ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार यहां आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया था़
संवेदक द्वारा निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया था और उसी अधूरे भवन में केंद्र का संचालन होता था़ बाद में भवन के जर्जर हो जाने से सेविका द्वारा वहां से केंद्र को अन्यत्र हटा लिया गया है. जो अभी गांव के राजकुमार राय के घर पर संचालित किया जा रहा है़
‘चोपाबथान में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बहुत पहले भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो अधूरा पड़ा है़ भवन की दीवार गिर जाने के बाद केंद्र वहां से हटा कर गांव में चलाया जा रहा है़ ‘
