नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी का प्रमुख गिरफ्तारखुफिया सूचना पर एटीएस ने की कार्रवाईवरीय संवाददाता, रांचीनेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी (एनएसएलए) के प्रमुख लखी हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक लखी हेंब्रम को पाकुड़ जिला से गिरफ्तार किया गया है. खुफिया विभाग की सूचना पर झारखंड एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने लखी हेंब्रम को गिरफ्तार किया है. लखी हेंब्रम को गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है. उग्रवादी संगठन एनएसएलए असम में सक्रिय है. कुछ दिन पहले ही असम पुलिस ने इस संगठन के एक बड़े नेता को गुवाहाटी से गिरफ्तार किया था. पुलिस के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि लखी हेंब्रम एनएसएलए का कमांडर इन चीफ है. पाकुड़ इलाके में आकर रह रहा था. लखी हेंब्रम की गिरफ्तारी की सूचना असम पुलिस को दे दी गयी है. असम में लखी हेंब्रम पर कई मामले दर्ज है. असम पुलिस की टीम रांची के लिए चल चुकी है.
????? ????? ??????? ????? ?? ?????? ????????
नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी का प्रमुख गिरफ्तारखुफिया सूचना पर एटीएस ने की कार्रवाईवरीय संवाददाता, रांचीनेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी (एनएसएलए) के प्रमुख लखी हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक लखी हेंब्रम को पाकुड़ जिला से गिरफ्तार किया गया है. खुफिया विभाग की सूचना पर झारखंड एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वायड) ने लखी […]
