??????// ????????? ???? ?? ????? ??? ??????????? ?? ?? ?? ???????

कैम्पस// व्याख्यान माला के दूसरे दिन शोधार्थियों की दी गई जानकारी दुमका: एसकेएम विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में रिसर्च मेथोलॉजी पर आयोजित व्याख्यान माला के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो एस सी शर्मा ने मनरेगा पर पंजाब के तीन जिलों में उनके द्वारा किये गये […]

कैम्पस// व्याख्यान माला के दूसरे दिन शोधार्थियों की दी गई जानकारी दुमका: एसकेएम विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में रिसर्च मेथोलॉजी पर आयोजित व्याख्यान माला के दूसरे दिन मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो एस सी शर्मा ने मनरेगा पर पंजाब के तीन जिलों में उनके द्वारा किये गये शोध के आधार पर शोध के विभिन्न बिन्दूओं के बारे में शोधार्थियों को विस्तार से समझाया. प्रो शर्मा ने बताया कि सबसे पहले विषय का परिचय देना होता है जिसके तहत रिसर्च क्यों, कहां और कैसे करना चाहते हैं, इसके बारे में जानकारी देने के साथ ही यह भी बताना जरूरी है कि आप पूर्व से उपलब्ध जानकारी में नया क्या जोड़ना चाहते हैं. रिसर्च का उद्देश्य तय करने के साथ ही यह भी स्पष्ट कर लिया जाना चाहिये कि क्या-क्या मूल्यांकण करना है जैसे 100 दिनों का काम मिला या नहीं, काम मांगने पर मिला या खुद ही. मजदूरी मिली या नहीं। रिसर्च के लिए प्रादर्श तय करना होगा है.सैम्पल कई तरह के हो सकते हैं। उद्देश्य के मुताबिक सैम्पल लेना चाहिये. इसके बाद क्षेत्र में जाकर प्रश्नावली को भरना होता है. डाटा कलेक्सन कर उसका विश्लेषण किया जाता है। टेबुलेशन करने के बाद क्रॉस टेबुलेशन भी किया जा सकता है. डाटा के मुताबिक निष्कर्ष निकाला जाता है और यदि कोई अंतर हो तो उसकी भी तुलना की जाती है और निष्कर्ष के मुताबिक जरूरी अरिकमेंडेशन किया जाना चाहिये. इस सत्र में प्रोफेसर और शोधार्थी उपस्थित थे………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >