????????? ?????? ????? ?? ????

राशनकार्ड उपलब्ध कराने की मांग दुमका: पुराना दुमका पंचायत के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त को आवेदन देकर राशनकार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है. लोगों को कहना है कि इस पंचायत में प्रत्येक दुकान के पास जो सूची उपलब्ध हुई है, उसमें उनलोगों का नाम नहीं है. जबकि वे लोग गरीब और मजदूर वर्ग […]

राशनकार्ड उपलब्ध कराने की मांग दुमका: पुराना दुमका पंचायत के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त को आवेदन देकर राशनकार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है. लोगों को कहना है कि इस पंचायत में प्रत्येक दुकान के पास जो सूची उपलब्ध हुई है, उसमें उनलोगों का नाम नहीं है. जबकि वे लोग गरीब और मजदूर वर्ग से आते हैं. लेकिन संपन्न परिवार के लोगों का नाम इस सूची में आ गया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से राष्ट्रीय सुरक्षा खाद्य अधिनियम के तहत राशन कार्ड दिलाने की मांग की है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में कैली देवी, अनिल कुमार सिंह, मंजू देवी, देवेंद्र पोद्दार, मोहन प्रसाद यादव, सोनी देवी, सुनीता देवी, राधा देवी, बबलू दत्ता, कौशल मंडल, बनारसी यादव, सुखदेव,शांति देवी, सुमित्रा देवी आदि शामिल हैं. ………………………………….फोटो 08 दुमका 23 आवेदन लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण……………………………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >