ओके… मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, जमानत पर छूटा दुमका कोर्ट: नगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में पुराना दुमका के मनोजीत दास को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने जमानीय धारा के तहत अपराध पाते हुए मनोजीत दास को जमानत पर रिहा कर दिया. पुराना दुमका केवटपाड़ा के प्रदीप कुमार साह ने नगर थाना में मनोजीत दास एवं चार अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सोमवार की देर शाम हिजला रोड से वह अपने घर लौट रहा था, इसी बीच मनोजीत दास और अन्य लड़कों ने उसे रोक लिया. कहने लगे कि तुमने रवींद्र बास्की को मुखिया पद के लिए वोट दिलाने में मदद किया है. उसके बाद उसने ईंटा उठाकर सर पर मार दिया और अन्य लड़के लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे. हो हल्ला करने पर और कुछ लोगों को आते देख सभी लोग भाग गये. सदर अस्पताल में मैंने इलाज कराया.
???... ?????? ?? ????? ?? ????? ?? ?????, ????? ?? ????
ओके… मारपीट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, जमानत पर छूटा दुमका कोर्ट: नगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में पुराना दुमका के मनोजीत दास को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने जमानीय धारा के तहत अपराध पाते हुए मनोजीत दास को जमानत पर रिहा कर दिया. पुराना […]
