?????????? ?????? ????? ?? ????? ??? ??????

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तीसरे दिन मतगणना फोटो : 08 जाम 07,08,09,10,11,12नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी रही. किसी को विजेता का ताज नसीब हुआ तो किसी को हार का मुंह देखना पड़ा. इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया. दिन में ही होली और दीपावली जैसा माहौल बना […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तीसरे दिन मतगणना फोटो : 08 जाम 07,08,09,10,11,12नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना जारी रही. किसी को विजेता का ताज नसीब हुआ तो किसी को हार का मुंह देखना पड़ा. इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया. दिन में ही होली और दीपावली जैसा माहौल बना हुआ था. मतगणना केंद्र के बाहर जीतने वाले समर्थकों के उत्साह देखते ही बनता था. जीतने वाले प्रत्याशियों के परिजन व समर्थक उनके नाम के जमकर नारे लगाये. किसी ने उन्हें फूल का माला पहनाया तो किसी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी. वहीं हारने वाले प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के चेहरे पर मायूसी देखी गयी. ज्ञात हो कि देर रात तक मतगणना का कार्य किया जाता रहा. वहीं ठंड होने के बाद भी अपने रिजल्ट जानने के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ मतगणना केंद्र में जमी रही. पंचायत चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों की सूची नारायणपुर प्रखंड से जीतने वाले पंसस की सूची दिघारी पंचायत से पंसस सदस्य अलगुना बीबी विजयीनारायणपुर प्रखंड के दिघारी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य अलगुना बीबी विजयी रही. उन्हें कुल मत 909 मत मिले. वहीं उनके विरोधी प्रत्याशी ममता देवी को 573 मत मिला. अलगुना बीबी ने ममता देवी को 366 मतों से पराजित किया. उनकी जीत से उनके क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. पंचायत क्षेत्र में हर ओर उनके नाम के नारे लगाये जाने लगे. वहीं समर्थक एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. चंपापुर से लटकी देवी ने मारी बाजीचंपापुर पंचायत से लटकी देवी विजय रही. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिसी हांसदा को 221 मतों से पराजित किया. मिसी हांसदा को कुल 465 वोट मिले. लटकी देवी की इस जीत से उनके पंचायत क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. उनके समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी. बुटबेरिया पंचायत से समुली सोरेन बनी पंससबुटबेरिया पंचायत से समुली सोरेन विजय रही. उन्हें कुल मत 902 मिले. वहीं उनके विपक्षी ललिता देवी को 519 मत ही मिले. समुली सोरेन न अपने प्रतिद्वंदी ललिता देवी को मात्र 83 मतों से पराजित किया. समुली सोरेन के समर्थकों ने उनकी जीत पर बधाई दी और मिठाईयां बांट कर जीत के खुशी का इजहार किया. बोरवा पंचायत से जुलेखा बीबी अव्वलबोरवा पंचायत से जुलेखा बीबी ने बाजी मारी. उन्हें 1107 मत मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मसीना बीबी को 736 वोट लेकर भारी मतों से पराजित किया. मसीना बीबी को मात्र 371 मत मिले.संबनपुर पंचायत से भोलानाथ महतो विजयीसंबनपुर पंचायत से भोलानाथ महतो विजय रहे. उन्हें कुल मत 1041 मत मिला. वहीं उनके विपक्षी आशुतोष महतो को मात्र 896 मत मिले. उन्होंने ये जीत मात्र 145 वोटों से हासिल की.देवलबारी पंचायत से लुटलाल गोप पंससदेवलबारी पंचायत से लुटलाल गोप विजय रहे. उन्हें कुल मत 505 मिले. वहीं उनके विपक्षी रहे नरेश चंद्र दास को 479 मत ही प्राप्त हुआ. चंदाडीह लखनपुर पंचायत से शिवप्रसाद मंडल जीतेचंदाडीह लखनपुर पंचायत से शिवप्रसाद मंडल विजय रहे. उनहे कुल मत 711 मिला. उनके विपक्षी रहे शेख निसार को 475 मत मिले.कुर्ता पंचायत से इसहाक अंसारी विजयीकुर्ता पंचायत से इसहाक अंसारी विजय रहे. उन्हें कुल मत 821 मिले. उनके विपक्षी रहे कृष्ण कुमार मंडल को 816 मत मिला. श्री अंसारी की ये जीत मात्र 05 मतों से हुई. बुधुडीह से कांग्रेस महतो पंसस जीतेबुधुडीह पंचायत से कांग्रेस महतो विजय रहे. उन्हें कुल मत 553 मिला. वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे रंजीत पंडित को 506 मत मिले.——————————————————————————नारायणपुर प्रंखड के मुखिया प्रत्याशियों की सूचीबोरबा पंचायत से मदन मुर्मू विजय मुखिया बनेबोरबा पंचायत से मदन मुर्मू विजय रहे. उन्हें कुल मत 881 मिला. वहीं उनके विपक्षी बद्रीनाथ हांसदा को 493 मत मिला. सबनपुर पंचायत पर सुकुमुनी हांसदा का कब्जासबनपुर पंचायत से सुकुमुनी हांसदा विजयी रही. उन्हें कुल मत 1169 मत मिला. वहीं उनके विपक्षी मुकु मुर्मू को 564 मत मिले.देवलबारी पर कमल हांसदा का चला जादूदेवलबारी पंचायत से कमल हांसदा विजय रही. उन्हें कुल मत 1638 मत मिला. वहीं उनके विपक्षी रहे महावीर मरांडी को 1367 मत मिले.चंदाडीह लखनपुर से सरिता कुमारी टुडु अव्वलचंदाडीह लखनपुर पंचायत से सरिता कुमारी टुडु विजय रहीं. उन्हें कुल मत 1712 मत मिला. वहीं उनके विपक्षी रहे सरस्वती बेसरा को 923 मत मिले. ——————————————जामताड़ा प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य की सूचीचेंगायडीह से मकिना खातून विजयीचेंगायडीह पंचायत से मकिना खातून विजय रही. उन्हें कुल 1081 मत मिला. विपक्षी सकीना खातून को 781 मत मिले.धोबना के पंसस बने रंजीत कुमारधोबना पंचायत से रंजीत कुमार विजय रहे. उन्हें 926 मत मिला. जबकि विपक्षी इमरान अंसारी को 542 मत ही मिले.गोखलाडीह में जयदेव टुडू का जलवा गोखलाडीह पंचायत से जयदेव टुडू विजय रहे. उन्हें 1220 मत मिले. विपक्षी बगान टुडू को 891 मत मिले.पंचालना पंचायत से कृष्णा मुर्मू ने मारी बाजी पंचालना चायत से कृष्णा मुर्मू विजय रहे. उन्हें कुल 613 मत मिला. विपक्षी हिरामुनी मरांडी को 289 मत मिले.सुखजोरा पंचायत से असित मंडल विजयीसुखजोरा पंचायत से असित मंडल विजय रहे. उन्हें कुल 1463 मत मिले. जबकि विपक्षी रहे उज्ज्वल मंडल को 710 मत मिले.तरणी पर चला रमाकांत मंडल विजय का जादूतरणी पंचायत से रमाकांत मंडल विजय रहे. उन्हें 974 मत प्राप्त हुए. जबकि विपक्षी कृष्णा महतो को 913 मत ही मिले. पंजनिया पंचायत सरवेश्वर हांसदा के कब्जे मेंपंजनिया पंचायत से सरवेश्वर हांसदा विजय रहे. उन्हें कुल 829 मत मिला. विपक्षी नाजीर सोरेन को 683 मिला.पंजनिया पंचायत के पंसस बने रविबाल हेम्ब्रम पंजनिया पंचायत से रविबाल हेम्ब्रम विजय रहे. उन्हें कुल 820 मत मिले. जबकि विपक्षी जनेश मरांडी को 648 मत मिले.आसनचुआं पंचायत से जशोदी देवी विजयीआसनचुआं पंचायत जशोदी देवी विजय रहीं. उन्हें कुल 1261 मत मिले. विपक्षी सुनिता टुडू को 832 मत मिले. —————————————————जामताड़ा प्रखंड से जीतने वाले मुखिया की सूचीबरजोरा पंचायत के मुखिया बने गणेश किस्कूबरजोरा पंचायत से गणेश किस्कू विजय रहे. उन्हें कुल 998 मत मिला. जबकि दूसरे स्थान पर रहे देवनाथ मुर्मू को 701 मत मिले. श्री किस्कू ने 297 मतों से श्री मुर्मू को पराजित किया.चंद्रदीपा पंचायत से रासोमुनी सोरेन विजयीचंद्रदीपा पंचायत से रासोमुनी सोरेन विजय रही. उन्हें कुल मत 1764 मत मिला. जबकि विपक्षी अल्पना मुर्मू को 678 मत मिले. राेसोमुनी सोरेन की जीत पर लोगाें में हर्ष का माहौल है. लाधना पंचायत पर बलदेव मुर्मू का कब्जा लाधना पंचायत से बलदेव मुर्मू विजय रहे. उन्हें कुल 1336 मत मिला. विपक्षी असोक हेम्ब्रम को 460 मत मिले.पंजनिया पंचायत से जोगोती सोरेन जीते पंजनिया पंचायत से जोगोती सोरेन विजय रही. उन्हें कुल 1756 मत मिला. विपक्षी सुमित्रा मुर्मू को 861 मत मिला.———————————————करमाटांड़ प्रखंड से पंचायत समिति सदस्यअलगचुआं पंचायत से नगमा परवीन विजयीअलगचुआं पंचायत से नगमा परवीन विजय रही. उन्हें कुल 740 मत मिले. जबकि विपक्षी रूकसाना बीबी को 635 मत मिला. नगमा परवीन की जीत से इलाके में खुशी का माहौल है.मटटाड़ पंचायत से झुमा मंडल विजयी मटटाड़ पंचायत से झुमा मंडल विजय रहे. उन्हें कुल 1366 मत मिला. विपक्षी पथवा देवी को 1020 मत मिले.सिकरपोसनी पंचायत पर इंद्रावती देवी अव्वलसिकरपोसनी पंचायत से इंद्रावती देवी विजय रही. उन्हें कुल मत 1569 मत मिले. वहीं प्रतिद्वंदी प्रियारानी मंडल को 1093 मत मिले.बाघबेर पंचायत से आसमा बीबी विजयीबाघबेर पंचायत से आसमा बीबी विजय रही. उन्हें कुल मत 1103 मत मिला. विपक्षी आसमा बीबी को 623 मत मिले.नवाडीह पंचायत से मो फुरकान जीतेनवाडीह पंचायत से मो फुरकान विजय रहे. उन्हें कुल मत 525 मत मिला. विपक्षी इबादत अंसारी को 393 मत मिला. उनकी जीत पर पंचायत में खेले गये रंग व गुलाल. नवाडीह पंचायत पर जनाउल का डंकानवाडीह पंचायत से जनाउल हक विजयी रहे. उन्हें कुल मत 383 मत मिले. जबकि अनवर अंसारी को मात्र 243 मत की मिले.———————————————–करमाटांड़ प्रखंड के मुखिया प्रत्याशीअलगचुवां पंचायत से लोगोमुनी मरांडी विजयीअलगचुवां पंचायत से लोगोमुनी मरांडी विजय रहे. उन्हें कुल मत 785 मत मिला. विपक्षी जमीला सोरेन को 759 मत मिले. सिकरपोसनी पंचायत से लुगुमुनी सोरेन जीतींसिकरपोसनी पंचायत से लुगुमुनी सोरेन विजय रही. उन्हें कुल मत 1236 मिला. विपक्षी सुंदरी मरांडी को 836 मत मिले.मटटांड़ से मिरोदी सोरेन अव्वलमटटांड़ पंचायत से मिरोदी सोरेन विजय रही. उन्हें कुल मत 1153 मत मिला. विपक्षी लखी नारायण सोरेन को 945 मत मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >