???? ???? ?? ???? ?? ??? ??????

पागल सांड के आतंक से लोग परेशान रानीश्वर. सुखजोड़ा गांव में इन दिनों एक पागल सांड ने पूरे गांव में आतंक मचा रखा है़ ग्रामीणों ने बताया कि उस सांड को किसी कुत्ते ने काट लिया है, जिससे वह पागल हो गया है. जिसकी वजह से लोगों काे रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है, […]

पागल सांड के आतंक से लोग परेशान रानीश्वर. सुखजोड़ा गांव में इन दिनों एक पागल सांड ने पूरे गांव में आतंक मचा रखा है़ ग्रामीणों ने बताया कि उस सांड को किसी कुत्ते ने काट लिया है, जिससे वह पागल हो गया है. जिसकी वजह से लोगों काे रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है, इस रास्ते से आने-जाने वालों पर यह सांड अचानक हमला बोल देता है़ सांड के आंतक से लोग परेशान हो गये हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी खबर वन विभाग के अधिकारी को दी गयी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने सांड को रस्सी से बांधने की सलाह दी है़ लेकिन इसके लिए कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >