दुमका : उपराजधानी दुमका में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मृदा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोईस मरांडी ने कई किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया.
उन्होंने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. ऐसे में जरुरत है कि हम इसे व्यवसायिक रूप दें. विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को गांवों व किसानों तक ले जायें.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास रंग लायेंगे. मृदा स्वास्थ्य कार्ड के जरिये किसान एअपने खेत की मिट्टी की प्रकृति को जान सकेंगे और इससे उर्वरक का इस्तेमाल वे सही ढंग से और संतुलित मात्रा में कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य धरा होगी, तो सालो भर खेत भी हरा होगा. किसानों में आर्थिक खुशहाली आयेगी.
