?????. ???????? ????? ??? ??? ???????// 500 ????? ?? ???????? ?? ??? ????

अपराध. छेड़खानी मामले में हुई पंचायती// 500 रूपये के जुर्माने पर हुआ सुलह रामगढ़: रामगढ़ थाना परिसर में एक आदिवासी युवक द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले को लेकर पंचायती की गई. जिसमें युवक पर आरोप सिद्ध करते हुए पंचो द्वारा 500 रूपये जुर्माना लगाया गया और सुलह करा दिया गया. इस पंचायती […]

अपराध. छेड़खानी मामले में हुई पंचायती// 500 रूपये के जुर्माने पर हुआ सुलह रामगढ़: रामगढ़ थाना परिसर में एक आदिवासी युवक द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने के मामले को लेकर पंचायती की गई. जिसमें युवक पर आरोप सिद्ध करते हुए पंचो द्वारा 500 रूपये जुर्माना लगाया गया और सुलह करा दिया गया. इस पंचायती की अध्यक्षता प्रमुख शिवलाल मरांडी व पटवारी सोरेन कर रहे थे. उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को बड़ी रणबयिार गांव में कार्तिक मेला के दौरान ईटबंधा गांव की एक महिला के साथ बड़ी रणबहियार संताली टोला के सुनील टुडू नामक एक युवक ने छेड़खानी की थी. इसे लेकर मारपीट भी हुई थी. इसके बाद इस मामले को लेकर थाना में मामला दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया था. लेकिन पंचायती में ही इसका फैसला सुनाया गया और युवक सुनील टुडू को दोषी पाते हुए 500 रूपये अर्थदंड लगाकर सुलह करा दिया गया. साथ ही उसे दोबारा ऐसी गलती ना करने की हिदायत दी गई. ………………………………..फोटो 07 रामगढ़ 1पंचायती करते ग्रामीण. ……………………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >