मानदेय की मांग को लेकर फ्रेंचाइजी कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 से प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर में रजरप्पा फ्रेंचाइची कंपनी के अधीन कार्यरत बिजली मिस्त्री व अन्य कर्मियों ने 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर मोहन चंद्र मंडल की अध्यक्षता में फ्रेंचाइजी कर्मियों की एक बैठक की़ बैठक सोमवार को हुई. जिसमें कर्मियों के 14 महीने से बकाये वेतन के भुगातन पर चर्चा की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर 15 दिसबंर के पहले 14 महीने का बकाया मानदेय का भुगातन नहीं किया गया तो 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जायेगी. बैठक में बिजली मिस्त्री व बिजली बिल कलेक्शन करनेवाले कर्मियों का कहना है कि रजरप्पा फ्रेंचाइची कंपनी रानीश्वर में बिजली मिस्त्री व बिजली बिल कलेक्शन करानेवाले कर्मियों से 14 महीने से बिना वेतन के काम करा रही हैं. इसके पहले भी इन कर्मियों ने कई बार आंदोलन किया है, इसके पहले फ्रेंचाइची कंपनी द्वारा बकाया वेतन भुगतान का आश्वासन दिये जाने के बाद कर्मी काम पर लौटे थे़ वेतन भुगतान के अलावा कर्मियों ने कंपनी के द्वारा नियुक्ति पत्र देने, व्यक्तिगत बीमा कराने, परसेंटेज के आधार पर वेतन भुगातन करने, प्रत्येक महीने के दस तारिख तक वेतन भुगातन करने की भी मांग की है. मौके पर मोहन चंद्र मंडल, सौरभ राय, रंजित पाल, जयराम राय, इसराफुल खान, युनी मियां, कमल किशोर मंडल, आनंद रविदास, विपद तारण दे, जितन कुमार सिंह, विकास राउत, अनंतलाल घोष, काजलकांति पाल आदि मौजूद थे.
?????? ?? ???? ?? ???? ?????????? ???????? ?? ????????????? ?????? 15 ??
मानदेय की मांग को लेकर फ्रेंचाइजी कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 से प्रतिनिधि, रानीश्वररानीश्वर में रजरप्पा फ्रेंचाइची कंपनी के अधीन कार्यरत बिजली मिस्त्री व अन्य कर्मियों ने 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर मोहन चंद्र मंडल की अध्यक्षता में फ्रेंचाइजी कर्मियों की एक बैठक की़ बैठक सोमवार को […]
