????? ?? ???? ?? ????? ??? ????????

रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण फोटो: 30 जाम 05 अतिक्रमण हटाओ अभियान, 06 टूटे मलवे को निहरता एक वृद्धप्रतिनिधि, मिहिजामपूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व रेलवे प्रशासन ने सोमवार को चितरंजन रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद अतिक्रमण पर जेसीबी चलाया. स्टेशन से सटे रेलवे फाटक, रेलवे कॉलोनी, स्टेशन चौक पर मौजूद अवैध झोपड़े, […]

रेलवे की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण फोटो: 30 जाम 05 अतिक्रमण हटाओ अभियान, 06 टूटे मलवे को निहरता एक वृद्धप्रतिनिधि, मिहिजामपूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्व रेलवे प्रशासन ने सोमवार को चितरंजन रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद अतिक्रमण पर जेसीबी चलाया. स्टेशन से सटे रेलवे फाटक, रेलवे कॉलोनी, स्टेशन चौक पर मौजूद अवैध झोपड़े, दुकान, मकान, अवैध धंधों की भट्ठियां आदि धवस्त कर दिये. इस दौरान सुरक्षा के मददेनजर आरपीएफ, आरपीएसएफ, मिहिजाम पुलिस, जीआरपी के काफी संख्या में जवानों को लगाया गया था. सुबह करीब 07 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन एंटी एनक्रॉचमेंट दोपहर करीब एक बजे समाप्त हुआ. इस दौरान लोगों का उत्साह देखते बना. कोई सेल्फी खींच रहा था तो कई वीडियो भी ले रहे थे. दूसरी ओर जिनके आशियाने उजड़े वे मलवे में अपने सामान तलाशते भी नजर आये. इससे पहले रेलवे से 26 नवंबर तक का अल्टिमेंटम दे रखा था. कई लोगों ने इस अवधि तक अपने आशियाने हटा लिये तो कई इंतजार में थे. गौरलतब है कि 16 दिसंबर को पूर्व रेलवे के जीएम का वार्षिक रूटीन दौरा होना है. रेलवे कई प्रोजेक्ट पर काम करने वाली है. इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >