???????? ?????? ???? ???????? ??

सरैयाहाट पहुंचा कृषि जागरूकता रथ प्रतिनिधि, सरैयाहाटकिसानों को रबी फसलों के बारे में जानकारी देने रांची से रवाना किया गया कृषि जागरूकता रथ मंगलवार को सरैयाहाट पहुंचा. विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद इस रथ को प्रखंड मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया. रथ प्रखंड के हंसडीहा, धनवै, मंडलडीह, ककनी, मटिहानी, […]

सरैयाहाट पहुंचा कृषि जागरूकता रथ प्रतिनिधि, सरैयाहाटकिसानों को रबी फसलों के बारे में जानकारी देने रांची से रवाना किया गया कृषि जागरूकता रथ मंगलवार को सरैयाहाट पहुंचा. विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद इस रथ को प्रखंड मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया. रथ प्रखंड के हंसडीहा, धनवै, मंडलडीह, ककनी, मटिहानी, कोरदाहा, दिग्घी, कोठिया, भलुआ आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों को रबी फसल की खेती और उसके अधिक पैदावर के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान किसानों को फसल बोने का समय, दवा का छिड़काव, खेतों में उर्वरक के लिए गोबर का प्रयोग करने आदि के बारे में भी बताया गया. मौके पर आत्मा से दिवेश कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी कौशल किशोर, पशु चिकित्सा पदाधिकारी रंजीत सोरेन, प्रमोद कुमार, लालू कुमार, राकेश यादव आदि मौजूद थे………………..फोटो24 सरैयाहाट 01कृषि जागरूकता रथ को रवाना करते पदाधिकारी व अन्य………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >