??????? ? ????? ????????? ?? ????? ????

शिक्षित व कर्मठ प्रत्याशी को देंगे मौकाप्रतिनिधि, मसलियात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरी बार मतदाताओं को मतदान करने का मौका मिला है. जिससे इस बार बड़ी संख्या में नये और युवा वोटर हैं, जो मत डालने के लिए उत्सुक हैं. मतदाताओं का कहना है कि इस बार चुनाव में शिक्षित व कर्मठ प्रत्याशियों को वे काफी […]

शिक्षित व कर्मठ प्रत्याशी को देंगे मौकाप्रतिनिधि, मसलियात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरी बार मतदाताओं को मतदान करने का मौका मिला है. जिससे इस बार बड़ी संख्या में नये और युवा वोटर हैं, जो मत डालने के लिए उत्सुक हैं. मतदाताओं का कहना है कि इस बार चुनाव में शिक्षित व कर्मठ प्रत्याशियों को वे काफी सोच समझ कर वोट देकर सेवा की मौका देंगे. ‘मेरे गांव में पेयजल की घोर किल्लत है. लेकिन आज तक यह किल्लत जस की तस बनी हुई है और किसी ने इसे दूर करने की नहीं सोची. चुनाव में मेरा वोट उसे, जो गांव में पेयजल संकट को दूर कर ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान लाये.’- लीलमुनी मोहली‘मेरी कोशिश यही है कि इस पंचायत चुनाव में शिक्षित प्रत्याशी को गांव के विकास के लिए चुनूं, ताकि वे जनहित के लिए और गांव के विकास के लिए गंभीर हो. ताकि यहां के लोगों को किसी भी समस्याओं का दंश ना झेलना पड़े.’- फुलीन किस्कू‘त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमें मतदान करने का अवसर मिला है. इसका प्रयोग कर मैं एक शिक्षित और योग्य प्रत्याशी को चुनुंगी, ताकि गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं के अभाव से निजात मिल सके और गांव में विकास हो.’- लखी सोरेन‘मेरे पंचायत में एक भी हाई स्कूल नहीं है. जिस कारण लड़कियां अष्टम पास होने के बाद उच्च शिक्षा से वंचित हो जाती है. इस बार चुनाव में मेरा वोट उसे, जो पंचायत में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दे.’- काजली हेंब्रम‘पंचायत में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति अति दयनीय है. जिस कारण महिलाओं को बीमारी होने पर इलाज कराने में काफी परेशानी होती है. जिससे समय रहते रोगी का बेहतर ईलाज नहीं हो पाता है, स्वास्थ्य सेवा बहाल करने वाले प्रत्याशी को वोट दूंगी.’- लुखी किस्कू ‘शिक्षित, ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी को वोट देकर जनप्रतिनिधि बनाने में सहयोग करूंगी. ताकि ग्रामीणों को रोजगार और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने वाले प्रत्याशी को वोट दूंगी.’- सेलबीना हेंब्रम—————————————– फोटो 24 मसलिया 1,2,3,4,5 व 61. लीलमुनी मोहली2. फुलीन किस्कू3. लखी सोरेन4. काजली हेंब्रम5. लुखी किस्कू6. सेलबीना हेंब्रम…………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >