अपराध. छेड़खानी करने वाला गया जेल काठीकुंड. काठीकुंड थाना पुलिस ने मंगलवार को छेड़खानी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्रखंड के पोखरिया गांव निवासी विलासी हांसदा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विलासी हांसदा के खिलाफ एक युवती ने थाना में 8 जून को छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब वह घर पर अकेली थी, उसी समय विलासी जबरन घर में घुस गया और बुरी नीयत से छेड़खानी करने लगा. लेकिन मेरीशीला ने काफी हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया जिससे वह भाग खड़ा हुआ. इसी मामले को लेकर बाद में मेरीशीला ने थाना में उसके विरुद्ध भादवि की धारा 341,323, 448, 506, 376, 511 के तहत उस पर मामला दर्ज करया था. दुमका क्षेत्र से काठीकुंड थाना के एएसआइ सहरु उरांव ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
?????. ???????? ???? ???? ??? ???
अपराध. छेड़खानी करने वाला गया जेल काठीकुंड. काठीकुंड थाना पुलिस ने मंगलवार को छेड़खानी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्रखंड के पोखरिया गांव निवासी विलासी हांसदा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. विलासी हांसदा के खिलाफ एक युवती ने थाना में 8 जून को छेड़खानी का आरोप […]
