???? ?????? ?? ??? ???? ?? ????? ?????????

डीलर द्वारा कम तेल देने पर भड़के कार्डधारीजमकर मचाया हंगामा चार की जगह तीन लीटर दिये जा रहे तेल का विरोध* 20 रुपये प्रति लीटर की दर से दिया जा रहा था तीन लीटर तेलप्रतिनिधि, मसलियामसलिया प्रखंड अंतर्गत हथियापाथर पंचायत के दतियापुर गांव में एक डीलर द्वारा कम तेले देने से भड़के कार्डधारियों ने जमकर […]

डीलर द्वारा कम तेल देने पर भड़के कार्डधारीजमकर मचाया हंगामा चार की जगह तीन लीटर दिये जा रहे तेल का विरोध* 20 रुपये प्रति लीटर की दर से दिया जा रहा था तीन लीटर तेलप्रतिनिधि, मसलियामसलिया प्रखंड अंतर्गत हथियापाथर पंचायत के दतियापुर गांव में एक डीलर द्वारा कम तेले देने से भड़के कार्डधारियों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा करते हुए लाभुकों ने महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर सुशीला हांसदा द्वारा कार्डधारियों के बीच कम तेल बांटने का आरोप लगा रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि दतियारपुर गांव की महिला डीलर सुशीला हांसदा की दुकान में खाद्य सुरक्षा सूची में 266 व अंत्योदय में 33 यानी कुल 299 लोगों के नाम हैं. इसके विरुद्ध प्रखंड आपूर्ति कार्यालय मसलिया से समूह को 1200 लीटर किरासन तेल वितरण के लिए दिया गया है और प्रत्येक परिवारों को चार लीटर तेल दिये जाने का प्रावधान है. लेकिन डीलर द्वारा केवल तीन लीटर तेल दिया जा रहा था. जिससे ग्रामीण भड़क गये हंगामा करना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि कार्डधारी अबु मियां, कुर्बान मियां, हातिम मियां, आलिम मियां, रामपद राणा, अशोक साहा व सुबास साहा को तीन-तीन लीटर तेल दिया गया है और इसके एवज में डीलर ने 18 रुपये की जगह 20 रुपये प्रति लीटर की दर से कीमत भी वसूली गई है. ‘प्रति लीटर की दर से तीन लीटर तेल ही दिया जायेगा, चार लीटर तेल नहीं दिया जायेगा. क्योंकि प्रखंड से किरोसीन तेल लाने एवं अन्य खरचों की भरपाई करने के लिए ही कार्डधारियों को कम तेल दिया जा रहा है.’सुशीला हांसदा, डीलर, महिला स्वयं सहायता समूहबीडीओ ने कहा‘पंचायत चुनाव के कार्य में व्यस्त हूं. अभी कार्डधारियों को कितना तेल देना है तथा तेल का दर कितना है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. कार्डधारियों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.चंद्रजीत सिंह, बीडीओ …………………………..फोटो24 मसलिया 11 कम तेल देने पर डिब्बा और बोतल लेकर हंगामा करते कार्डधारी……………………

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >