पंचायत चुनाव// मतदान के दिन रहेगा अवकाश दुमका. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 के अवसर निर्धारित मतदान तिथि को निगेशिएबुल इन्स्टूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. दुमका जिले में प्रथम चरण में 22 नवंबर को गोपीकान्दर, रामगढ़, काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा प्रखण्ड में 28 नवंबर को दूसरे चरण में दुमका, रानीश्वर एवं मसलिया प्रखण्ड में तथा 5 दिसंबर को तीसरे चरण में जामा जरमुंडी एवं मसलिया प्रखंड में मतदान होने हैं. मतदान तिथि को संबंधित प्रखंड में मतदान के अवसर पर अवकाश रहेगा. पंचायत चुनाव// तृतीय चरण के लिए हुआ रेंडमाइजेशनदुमका. राष्ट्रीय सूचना केन्द्र दुमका में सामान्य प्रेक्षक जनमेजय ठाकुर तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की उपस्थिति में प्रथम चरण पंचायत चुनाव गोपीकांदर, काठीकुंड, रामगढ़ एवं शिकारीपाड़ा प्रखंड के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया. तीसरे रेंडमाइजेशन से यह तय हो गया कि किस मतदान दल को अपने पूरे टीम के साथ किन मतदान केन्द्र पर मतदान कार्य सम्पन्न करने हैं.पंचायत चुनाव//814 मतदान केंद्रों के लिए 1628 मतपेटियां तैयारसंवाददाता, दुमकाप्रथम चरण पंचायत चुनाव के लिए मतपेटिका कोषांग की तैयारी पूरी हो चुकी है. कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी कौशिक कुमार सिंह ने बतलाया कि प्रथम चरण के लिए कुल 814 मतदान केन्द्रों पर मतदान हेतु 1628 मतपेटिका मतदान दलों को उपलब्ध कराये जायेंगे. इसके अलावा प्रत्येक प्रखण्ड में आवश्यक मतपेटिका के अलावा 10 प्रतिशत अतिरिक्त आरक्षित मतपेटिका की व्यवस्था भी सम्बन्धित प्रखण्ड मुख्यालयों में उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि आवश्यकतावश तत्क्षण इसका इस्तेमाल किया जा सके. मतपेटिका का वितरण दुमका प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित मतपेटिका कोषांग से ही की जाएगी. मतपेटिका वितरण के लिए दुमका प्रखंड कार्यालय परिसर में 10 काउंटर बनाये गये हैं, जिसमें रामगढ़ प्रखंड के लिए 04, शिकारीपाड़ा के लिए 03, काठीकुंड के लिए 02 तथा गोपीकांदर प्रखंड के लिए 01 काउन्टर बनाये गये हैं प्रत्येक काउंटर में 20 नवंबर को प्रात: 6 बजे से पार्टीवाइज मतपेटिका का वितरण किया जायेगा.
?????? ?????// ????? ?? ??? ????? ?????
पंचायत चुनाव// मतदान के दिन रहेगा अवकाश दुमका. त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 के अवसर निर्धारित मतदान तिथि को निगेशिएबुल इन्स्टूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. दुमका जिले में प्रथम चरण में 22 नवंबर को गोपीकान्दर, रामगढ़, काठीकुंड एवं शिकारीपाड़ा प्रखण्ड में 28 नवंबर को दूसरे चरण में […]
