पंचायत चुनाव// जरमुंडी से जिप प्रत्याशी पूर्णिमा व ऋषिकेष ने लिया नामांकन वापस सरैयाहाट की खुशबू कुमारी भी नाम वापस लेने वालों में शामिल संवाददाता, दुमकापंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नाम वापसी के आखिरी दिन जिला परिषद् के तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया. इनमें जरमुंडी के दो व सरैयाहाट के एक उम्मीदवार शामिल हैं. जरमुंडी प्रखंड से 41 सदस्यों में निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 से पूर्णिमा देवी एवं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 से ऋषिकेष ने अपना नाम वापस ले लिया. लिहाजा जरमुंडी प्रखंड से मैदान में 39 उम्मीदवार और सरैयाहाट प्रखंड के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 01 से खुशबू भारती के नाम वापस लेने से मैदान में 24 उम्मीदवार शेष बचे.जामा से किसी भी जिप अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया, लिहाजा वहां सभी 20 उम्मीदवार डटे रह गये.मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी अजय नाथ झा तथा पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीन नाम वापसी के बाद जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 83 सदस्यों में 26 महिला तथा 57 पुरुषों के भाग्य का फैसला होना है. पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 424 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया था जिसमें 11 अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द हुआ, 16 ने अपना नाम वापस लिया एवं 7 अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए. इसके साथ 361 अभ्यर्थियों में जामा से 130 अभ्यर्थी, जरमुण्डी से 112 अभ्यर्थी तथा सरैयाहाट से 119 अभ्यर्थी ही मैदान में शेष बचे हुए हैं.वार्ड सदस्य पद के लिए 1815 सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया गया था जिसमें 25 अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द हुआ, 31 ने अपना नाम वापस लिया एवं 369 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. ऐसे में अब 1373 अभ्यर्थियों में जामा से 400 सदस्य, जरमुण्डी से 416 सदस्य तथा सरैयाहाट से 119 अभ्यर्थी ही मैदान में रहे. मुखिया पद के लिए कुल 456 सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया गया था जिसमें 8 सदस्यों का नामांकन रद्द हुआ, 11 सदस्यों ने अपना नाम वापस लिया एवं मात्र 1 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं मुखिया पद के लिए 401 सदस्यों में से जामा में 156 सदस्य, जरमुण्डी में 133 सदस्य एवं सरैयाहाट में 112 सदस्य चुनावी मैदान में बने रह गये हैं…………………फोटो19 दुमका 11………………..संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते उपनिदेशक जनसंपर्क तथा पंचायती राज पदाधिकारी
?????? ?????// ??????? ?? ??? ????????? ???????? ? ?????? ?? ???? ??????? ????
पंचायत चुनाव// जरमुंडी से जिप प्रत्याशी पूर्णिमा व ऋषिकेष ने लिया नामांकन वापस सरैयाहाट की खुशबू कुमारी भी नाम वापस लेने वालों में शामिल संवाददाता, दुमकापंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नाम वापसी के आखिरी दिन जिला परिषद् के तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया. इनमें जरमुंडी के दो व सरैयाहाट के एक […]
