पंचायत चुनाव. अभ्यर्थियों ने तेज किया प्रचार प्रसार संवाददाता, दुमकामतदान की तिथि के नजदीक आते ही मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के अभ्यर्थियों ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. अभ्यर्थी अपने समर्थकों को लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 और 11 में पंचायत चुनाव के एक से एक हाईटेक तरीके उपयोग में लाये जा रहे हैं. कोई सैंकड़ों हाेर्डिंग लगवा रहा है, तो कोई रिकार्डिंग सीडी बजवाते हुए प्रचार वाहन घुमवा रहा है. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 हाेर्डिंग, बैनर व पोस्टरों से पट गया है.इस क्षेत्र की अभ्यर्थी सुमिता सिंह ने खिजुरिया एवं बाउरीपाड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया और घर-घर जाकर मतदाताओं के सामने अपना पक्ष रखा. वहीं शबनम खातुन ने कुरुवा सहित अन्य इलाकों में दौरा किया. लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कहते हुए जनसमर्थन देने की अपील की. सोनी देवी ने अपना चुनावी कार्यालय टावर चौक में खोला. एक बुजुर्ग जीतू साह से इसका उद्घाटन कराया गया. सरुवा व कुरुवा पंचायत क्षेत्र में उन्होंने जनसंपर्क किया और घर घर जाकर मतदान की अपील की.इनके अलावा चिंता देवी व सिया देवी ने भी डोर टू डोर जनसंपर्क किया. ……….फोटो18 दुमका 31/32 /33जनसंपर्क में निकले प्रत्याशी, चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते बुजुर्ग
?????? ?????. ??????????? ?? ??? ???? ?????? ??????
पंचायत चुनाव. अभ्यर्थियों ने तेज किया प्रचार प्रसार संवाददाता, दुमकामतदान की तिथि के नजदीक आते ही मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के अभ्यर्थियों ने चुनाव प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. अभ्यर्थी अपने समर्थकों को लेकर जनसंपर्क कर रहे हैं. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 और 11 में पंचायत चुनाव के एक से […]
