?????? ?? ?? ? ????? ??? ??? ??????? ???? ???

मुखिया के दो व वार्ड में तीन नामांकन वापस हुए बासुकिनाथ . जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मुखिया के दो एवं वार्ड के तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिये. मुखिया के आरओ सह अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बताया कि पुतलीडाबर पंचायत से हेमलाल टुडू तथा सिंहनी पंचायत से यशोदा देवी ने नामांकन प्रपत्र वापस […]

मुखिया के दो व वार्ड में तीन नामांकन वापस हुए बासुकिनाथ . जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को मुखिया के दो एवं वार्ड के तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिये. मुखिया के आरओ सह अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बताया कि पुतलीडाबर पंचायत से हेमलाल टुडू तथा सिंहनी पंचायत से यशोदा देवी ने नामांकन प्रपत्र वापस लिया. नामांकन वापस लेने के बाद पुतलीडाबर पंचायत में कुल तीन अभ्यर्थी बाबूराम मुर्मू, मनभरण पुजहर तथा रामलाल मुर्मू हैं. वहीं सिंहनी पंचायत में कुल सात मुखिया पद के अभ्यर्थी मेरीनीला मुर्मू, उर्मिला देवी, सुनीता हेंब्रम, पकलु टुडू, उर्मिला देवी, फुलमुनी हांसदा एवं सुकरमुनी सोरेन हैं. आरओ सह बीडीओ संजय कुमार दास ने बताया कि चोरखेदा पंचायत के वार्ड संख्या-1 से देवाशिष मरांडी, रायकिनारी पंचायत के वार्ड संख्या-13 के वीरेंद्र कुमार वैद्य तथा सिंहनी पंचायत के वार्ड संख्या-6 के रामसखी देवी ने नाम विधिवत वापस लिया है.———————–फोटो-18 बासुकिनाथ-01———————-महिला अभ्यर्थी नामांकन वापस करते—————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >