????????? ?? ??????? ?????? ???????? ??? ???? ??????, ?????? ?? ??? ??? ???? ????? ????

ग्रामीणों ने जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में किया हंगामा, मुखिया के रूप में पुनम मंजुर नहीं प्रतिनिधि, बासुकिनाथजरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष नोनीहाट पंचायत के मतदाताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया. पूर्व विधायक देवेंद्र कूंवर के नेतृत्व में मतदाताओं ने निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार दास एवं अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा को आवेदन देकर गंभीरतापूर्वक […]

ग्रामीणों ने जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय में किया हंगामा, मुखिया के रूप में पुनम मंजुर नहीं प्रतिनिधि, बासुकिनाथजरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष नोनीहाट पंचायत के मतदाताओं ने सोमवार को जमकर हंगामा किया. पूर्व विधायक देवेंद्र कूंवर के नेतृत्व में मतदाताओं ने निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार दास एवं अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा को आवेदन देकर गंभीरतापूर्वक जांच कराने की मांग की है. पूर्व विधायक ने बताया कि नोनीहाट पंचायत में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के एक भी लोग यहां नहीं रहते वावजूद इस पंचायत को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है. पूर्व के पंचायत चुनाव में इस पंचायत को अनारक्षित रखा गया था. उन्होंने बताया कि मुखिया पद के लिए पुनम देवी ने नामांकन किया है जबकि वह इस पंचायत का रहनेवाली नहीं है. बाहरी व्यक्ति ज्योति कुमार नोनीहाट में स्कूल बनाकर चलाते हैं. पुनम देवी को अपने यहां रखकर सुनियोजित तरीके से मुखिया पद हेतु नामांकन कराया गया है. पंचायत से मुखिया पद के लिए एकमात्र नामांकन पुनम देवी ने किया है. ———————–मुखिया के रूप में पुनम देवी मंजुर नहीं-देवेंद्र ——————————-पूर्व विधायक देवेंद्र कूंवर ने बताया कि पंचायत की जनता को मुखिया के रूप में पुनम देवी मंजुर नहीं है. पंचायत में कुल 3700 मतदाता रहते हैं. ग्रामीणों ने आरओ को आवेदन देकर नामांकन के लिए दाखिल प्रपत्रों की बारीकि से जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया पद के लिए नामांकन भरने वाली महिला अभ्यर्थी पुनम देवी के पति का नाम, निवास स्थान, मैके आदि के बारे में पंचायत के लोगों को कुछ भी पता नहीं है. पंचायत के मतदाताओं ने गंभीरतापूर्वक प्रपत्रों की जांच कर ही स्वीकृति देने की मांग की है. आरओ सह बीडीओ संजय कुमार दास ने इस संबंध में बताया कि नामांकन प्रपत्रों के जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है. ———————फोटो-16 बासुकिनाथ-05——————प्रखंड मुख्यालय के समक्ष नोनीहाट के मतदाता————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >