??? ?? 14 ?????? ???? ?? ???? ?????, ????? ??? ?? ????

कार ने 14 वर्षीय बालक को मारी ठाेकर, गंभीर रूप से घायल प्रतिनिधि, काठीकुंडकाठीकुंड प्रखंड मुख्यालय के पास मुख्य सड़क चार पहिया वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रखंड मुख्यालय से सटे नकटी गांव का स्टीफन टुडु साइकिल से बाजार से अपने घर की और वापस […]

कार ने 14 वर्षीय बालक को मारी ठाेकर, गंभीर रूप से घायल प्रतिनिधि, काठीकुंडकाठीकुंड प्रखंड मुख्यालय के पास मुख्य सड़क चार पहिया वाहन की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रखंड मुख्यालय से सटे नकटी गांव का स्टीफन टुडु साइकिल से बाजार से अपने घर की और वापस जा रहा था. इसी क्रम में पीछे से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी. जबरजस्त टक्कर में बालक उछलते हुए गाड़ी के आगे के शीशे पर आ गिरा. शीशे के फूटने से लड़के के सिर में गंभीर चोट आई. ग्रामीण तुरंत उसे रिंचि अस्पताल ले कर गए, जहां इलाज के बाद उसे सिटी स्केन के लिए देवघर ले जाने को कहा गया. मौके पर चारपहिया वाहन डब्ल्यू बी 58 ए ए 3018 के चालक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >